टिमरनी: हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की सख्ती: सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें लंबित होने पर कटेगी तनख्वाह
Timarni, Harda | May 18, 2026 आज 18 मई 4:30 बजे हरदा जिले में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की अनदेखी अब भारी पड़ेगी। जिस अधिकारी के स्तर पर शिकायत अनअटेंडेड पाई जाएगी, उसका एक दिन का वेतन काटा जाएगा।