कासगंज: भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा को लेकर बनाई गई रुपरेखा
भाजपा के द्वारा आगामी 'हर घर तिरंगा' अभियान एवं तिरंगा यात्रा को बनाने के उद्देश्य से बुधवार को कासगंज में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, कार्ययोजना और जनसहभागिता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से घर-घर तक तिरंगा पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने कि बात कही।