रफीगंज: रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत स्थित रजौरा गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, सात घायल
रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत स्थित रजौरा गांव में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए रफीगंजCHC में भर्ती करवाया गया है। सोमवार अपराह्न 2:00 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुई है घायलो के इलाज कराया जा रहा है।