सिरदला: बंशीटाड़ गांव में डायरिया से तीन लोग बीमार, पीएचसी में किया गया इलाज
सिरदला प्रखंड के धिरौन्ध पंचायत के बंशीटाड गांव में डायरिया से तीन लोग पीड़ित हो गए हैं। जिसे परिजनों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। उपस्थित चिकित्सक के द्वारा इलाज किया जा रहा है। बंशीटाड गांव के मालो देवी, सोनम कुमारी, सुधीर कुमार का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। चिकित्सको ने मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार बताया है।