भीलवाड़ा: मंडोल बांध गांव में पेट्रोल डालकर युवक को जलाया, बाइक भी फूंकी, फैली दहशत,घायल का अस्पताल में इलाज जारी
जिले के मंडोल बांध गांव में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक पर पेट्रोल छिडक़कर आग लगा दी गई। इस हमले में 18 वर्षीय युवक करीब 20 से 30 प्रतिशत तक झुलस गया, जबकि उसकी बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।