श्योपुर: गाजे-बाजे के साथ रणथम्भौर गणेश की पैदल यात्रा रवाना, टोड़ी गणेश मंदिर पर हुआ ध्वज पूजन
श्योपुर। शहर के टोड़ी गणेश मंदिर पर सोमवार को सुबह 10 बजे ध्वज पूजन के साथ शक्तिदल हिन्दू संगठन की रणथम्भौर गणेश जी पैदल यात्रा रवाना हो गई। क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और अच्छे सावन की कामना के लिए शक्ति दल संगठन के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रणथम्भौर गणेश जी की पैदल यात्रा रवाना हो गई।