श्योपुर: ग्राम रामबडौदा में खेत की मेड़ काटने पर मारपीट, मानपुर थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामबडौदा में एक युवक से खेत की मेड़ काटने की बात को लेकर रविवार की रात्रि 9 बजे तीन आरोपियों ने मिलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में सोमवार को सुबह 9 बजे केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी आज सोमवार को दोपहर 12 बजे दी है।