श्योपुर: भारी बारिश से ननावद की खाड़ी में उफान, पुलिया पर पानी, ग्रामीण जान जोखिम में डालकर कर रहे पार
श्योपुर। जिले के श्योपुर-कोटा मार्ग पर बसे ननावद गांव में खाड़ी में भारी बारिश के बाद कई पुलिया पानी में डूबी हुई है, जिसके बाद लोग जान जोखिम में डालकर पार करते नजर आ रहे है। सोमवार को सुबह 9 बजे ननावद की खाडी पर बनी पुलिया पर 3 फीट पानी के बीच लोग गांव से आते जाते नजर आये हैं, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया।