श्योपुर: हर हर महादेव से गुंजायमान हुए शिवालय, कलेक्टर ने की पूजा अर्चना, जिले में सुख-शांति की कामना
श्योपुर। भगवान शिव की आराधना का पर्व सावन मास शुक्रवार से शुरू हो गया है। श्रावण मास का पहला सोमवार होने से शिव मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही दर्शन, पूजन और जलाभिषेक करने पहुंच गये। जिसके बाद शहर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्रीहजारेश्वर महादेव मंदिर पर दोपहर 12 बजे तक शिवभक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कलेक्टर अर्पित वर्मा भी हजारेश्वर महादेव मंदिर पर पहंुचे