श्योपुर: काली तलाई गांव के पास श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई कार, 4 लोगों की हुई मौत
श्योपुर। जिले में श्योपुर-शिवपुरी हाइवे पर काली तलाई गांव के पास सोमवार को अल सुबह 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अशोकनगर से राजस्थान के कोठपुतली लौट रहे यात्रियों की स्काॅर्पियो गाड़ी गाय को बचाने के फेर में ड्रायवर का संतुलन बिगड जाने से पेड़ से टकराने से हुआ है।