श्योपुर: ई-अटेंडेंस के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने निकाली रैली
श्योपुर। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए आवश्यक की गई ई अटेंडेंस के खिलाफ़ रविवार को दोपहर 02 बजे शिक्षकों ने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के बेनर तले प्रदर्शन करते हुए शहर में बाइक रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम बीएस श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।