दस्तावेज लेखकों ने ई-रजिस्ट्री नियमावली के विरोध में दिया ज्ञापन, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
.
#हरदोई: उत्तर प्रदेश ई-रजिस्ट्रीकरण दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली 2024 के विरोध में आज जिले के सैकड़ों दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त 'जय शिव' के नेतृत्व में एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित एक मांग पत्र और ज्ञापन प्रेषित किया। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि रजिस्ट्रीकरण नियमावली 2024 का यह निजीकरण जनहित में एक अभिशाप रूपी काला कानून है, जो किसी भी दृष्टिकोण से न्याय और तर्कसंगत नहीं है। इसी के विरोध में सभी दस्तावेज लेखक और संबंधित अधिवक्ता गण अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं।
इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त 'जय शिव', अधिवक्ता संघ हरदोई के उपाध्यक्ष गिरीश मिश्रा और दस्तावेज लेखक दिवाकर शुक्ला ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि सरकार ने इस काले कानून को शीघ्र वापस नहीं लिया, तो अग्रिम कार्रवाई के तहत एक व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा और सभी लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों की एकजुटता ने साफ कर दिया है कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान यह प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से संयुक्त अधिवक्ता परिषद के जिला संगठन मंत्री अधिवक्ता शुभम गुप्ता, जिला मंत्री अधिवक्ता अमर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता विजय कुमार गुप्ता, अधिवक्ता संदीप सिंह, अधिवक्ता अमरेंद्र त्रिपाठी और विनय कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
इसके साथ ही रजिस्ट्री कार्यालय के दस्तावेज लेखकों में योगेंद्र शुक्ला, विनय कुमार गुप्ता, अनिल कुमार, सुरेश पांडे, हर्ष कुमार त्रिवेदी, सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार, विपनेश कुमार, हंसराज, कारण, अमित रस्तोगी, जगदीश श्रीवास्तव, नैमिष राज सिंह, ज्ञानेंद्र यादव, आलोक अग्निहोत्री, रजनीश कुमार, दीपक बाजपेई, अवधेश कुमार, कुलदीप यादव, विनय कुमार विमल, प्रदीप कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार वर्मा, रितेश कुमार वर्मा, अभिषेक यादव, सुनील कश्यप, राघव त्रिवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में दस्तावेज लेखक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#TheTelecast/Akhil Singh
Hardoi, Hardoi | Jun 18, 2026