परैया: सोनवर्षा में मोरहर नदी घाट से बालु के अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली सहित हुआ जब्त, चालक ट्रैक्टर छोड़कर हुआ फरार
Paraiya, Gaya | Jun 25, 2026 परैया थाना क्षेत्र के सोनवर्षा में गुरुवार को बालु के अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टर को ट्रॉली सहित जब्त किया गया। SHO सुनीता कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी में मोरहर नदी से अवैध बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर को जब्त किया गया। वहीं पुलिस वाहन को देखकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। अवैध खनन को लेकर खनन विभाग द्वारा FIR की दर्ज किया जायेगा।