मुरैना नगर: युद्ध की आशंका को देखते हुए, कलेक्टर ने सभी पेट्रोल पंपों पर 2000 लीटर पेट्रोल और 3000 लीटर डीजल 24 घंटे रखने के निर्देश दिए
भारत-पाकिस्तान युद्ध की संभावनाओं को देखते हुए कलेक्टर अंकित अस्थाना ने समस्त पंप संचालकों को निर्देशित किया है ,कि सभी पेट्रोल डीजल पंपों पर पेट्रोल 2000 लीटर एवं डीजल 3000 लीटर 24 घंटे प्रतिदिन रिजर्व स्टॉक में आगामी आदेश तक रखना सुनिश्चित करें ।आदेश का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।