मुरैना नगर: गंगाराम का पुरा गांव में दबंगों द्वारा मकान को JCB की मदद से ढहाने का आरोप, पीड़ित ने SP ऑफिस पहुंचकर की शिकायत
कैलारस थाना क्षेत्र की गंगाराम का पूरा गांव के रहने वाले फरियादी ने आवेदन में बताया कि वह अपने भतीजे के साथ छिंदवाड़ा में नौकरी करता है ,जब घर पर आया तो देखा उसका मकान जेसीबी से दबंगों के द्वारा तोड़ दिया गया। जिसकी शिकायत थाने में भी की गई लेकिन पुलिस के द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई, जिसके बाद फरियादी अपने भतीजे के साथ एसपी ऑफिस आवेदन देने के लिए पहुंचा है।