खलीलाबाद: मुंडेरा राय गांव में 3 दिन पूर्व जमीनी विवाद में दबंगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
धनघटा थाना क्षेत्र के मुंडेरा राय गांव में जमीनी विवाद को लेकर 3 दिन पूर्व दबंगों ने गांव के रहने वाले बृजेश राय पुत्र धर्म विजय राय को लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित का खलीलाबाद के जिला अस्पताल स्थित इमरजेंसी में मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे इलाज किया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि धनघटा थाने पर नहीं हो रही कोई सुनवाई लगाया आरोप।दबंग दे रहे धमकी।