मंडी: राज्यस्तरीय विश्व वेटलैंड दिवस का मंडी जिला के रिवालसर में 2 फरवरी को होगा आयोजन- उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी
Mandi, Mandi | Feb 1, 2024 वेटलैंड दिवस कल 2 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर विशेषकर गोविंद सागर झील, पोंग डैम और रेणुका वेटलैंड पर मनाया जा रहा है। वहीं राज्य स्तरीय समारोह हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रिवालसर में आयोजित किया जाएगा।इसमें लगभग 700 से अधिक छात्र, छात्राएं एवं गैर सरकारी संगठन के सदस्य भाग लेंगे।