मंडी: संयुक्त व्यापार संगठन के प्रदेश संगठन सचिव सुरेश कौशल ने गुरुवार को डीसी मंडी अरिंदम चौधरी से की शिष्टाचार भेंट
Mandi, Mandi | Feb 1, 2024 इस मौके पर सुरेश कौशल ने अरिंदम चौधरी को उनके तबादले पर विदाई और पदोन्नति पर बधाई भी दी गई। जानकारी देते हुए गुरुवार को प्रदेश संयुक्त व्यापार संगठन के प्रदेश संगठन सचिव सुरेश कौशल ने कहा कि अरिंदम चौधरी का बतौर डीसी मंडी कार्यकाल सराहनीय रहा है। जिला मंडी में बीते वर्ष बाढ़ से हुए नुकसान के बाद राहत कार्यों को भी अरिंदम चौधरी द्वारा बखूबी निभाया गया है।