मंडी: जिला आयुर्वेद चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की बैठक,8 लाख 85 हजार रुपये का बजट प्रस्ताव अनुमोदित
Mandi, Mandi | Jan 31, 2024 उपायुक्त अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में आज जिला आयुर्वेद चिकित्सालय मंडी की रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त सभागार में किया गया।बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कुल 8 लाख 85 हजार रुपये का बजट प्रस्ताव अनुमोदित किया गया, जिसमें पंचकर्म प्रक्रिया के लिए एक लाख 20 हजार रुपये बजट प्रस्ताव भी अनुमोदित किया गया।