डुमरी: राशन लेने पहुंचे लाभुकों के लिए राहत, डुमरी प्रखंड में मौके पर बन रहा आयुष्मान कार्ड
Dumri, Gumla | Apr 11, 2026 उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार आयुष्मान भारत योजना के तहत डुमरी प्रखंड में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी देते हुए शनिवार शाम सात बजे बताया गया कि राशन वितरण के दौरान ही सभी पंचायतों के पीडीएस दुकानों पर वीएलई के माध्यम से लाभुकों का ऑन-स्पॉट आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार योजना से जुड़ सकें।