सारठ: गुप्त सूचना पर पथरड्डा ओपी पुलिस ने बोचबांध से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जप्त, चालक व मजदूर मौके से फरार
Sarath, Deoghar | Jun 10, 2026 पथरड्डा ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार शाम 7 बजे बोचबांध से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त किया है। बताया कि समलापुर स्थित अजय नदी से अवैध बालू उठाव की सूचना के सत्यापन में जा रही पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर देख रोका, तो ट्रैक्टर छोड़ चालक व मजदूर फरार हो गया। ओपी प्रभारी मोतीराम देवगम बोले- जप्त ट्रैक्टर की सूचना DMO व सारठ CO को देकर कार्रवाई की जा रही है।