Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र की हरसिंगपुर गांव की यह घटना है

Samastipur, Samastipur | Jun 24, 2026

MORE NEWS

2025 मोहर्रम की तस्वीर

2025 मोहर्रम की तस्वीर

Samastipur, Samastipur | Jun 24, 2026

मुहर्रम पर्व 2026 के अवसर पर विधि व्यवस्था  संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का संयुक्त संबोधन।
मुहर्रम पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित
आज दिनांक 24.06.2026 को स्थानीय प्रेक्षा गृह में मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के संबंध में विचार-विमर्श हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग द्वारा की गई। बैठक में बताया गया कि मुहर्रम पर्व 26 एवं 27 जून 2026 को मनाए जाने की संभावना है। पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण हेतु व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
बैठक में दी गई प्रमुख जानकारियाँ:
▪️ सदर थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 04 गश्ती दल दंडाधिकारियों एवं 141 स्टैटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ की गई है।
▪️ सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र में 01 गश्ती दल दंडाधिकारी एवं 44 स्टैटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ की गई है।
▪️ सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी 25.06.2026 से 27.06.2026 तक अथवा कार्यक्रम की समाप्ति तक अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
▪️ सूचना के त्वरित आदान-प्रदान एवं प्राप्त सूचनाओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष (06478-224102) तीन पालियों में 25.06.2026 से 27.06.2026 तक लगातार कार्यशील रहेगा।
▪️ जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की सतत निगरानी की जा रही है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
▪️ नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में अपर समाहर्ता निशांत, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय),अनुमंडल पदाधिकारी,सदर श्री श्रेयांश तिवारी,प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूर्ण सतर्कता, समन्वय एवं तत्परता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।

मुहर्रम पर्व 2026 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का संयुक्त संबोधन। मुहर्रम पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित आज दिनांक 24.06.2026 को स्थानीय प्रेक्षा गृह में मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के संबंध में विचार-विमर्श हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग द्वारा की गई। बैठक में बताया गया कि मुहर्रम पर्व 26 एवं 27 जून 2026 को मनाए जाने की संभावना है। पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण हेतु व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बैठक में दी गई प्रमुख जानकारियाँ: ▪️ सदर थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 04 गश्ती दल दंडाधिकारियों एवं 141 स्टैटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ की गई है। ▪️ सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र में 01 गश्ती दल दंडाधिकारी एवं 44 स्टैटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ की गई है। ▪️ सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी 25.06.2026 से 27.06.2026 तक अथवा कार्यक्रम की समाप्ति तक अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करेंगे। ▪️ सूचना के त्वरित आदान-प्रदान एवं प्राप्त सूचनाओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष (06478-224102) तीन पालियों में 25.06.2026 से 27.06.2026 तक लगातार कार्यशील रहेगा। ▪️ जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की सतत निगरानी की जा रही है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ▪️ नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में अपर समाहर्ता निशांत, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय),अनुमंडल पदाधिकारी,सदर श्री श्रेयांश तिवारी,प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूर्ण सतर्कता, समन्वय एवं तत्परता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।

Samastipur, Bihar | Jun 24, 2026

आज दिनांक 24.06.2026 को विकास भवन में "विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजना, बिहार-2026" के अंतर्गत दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार, अपर समाहर्ता श्री निशांत एवं निदेशक (NEP) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर योजना के उद्देश्यों, प्रभावी क्रियान्वयन, रोजगार सृजन एवं ग्रामीण आजीविका संवर्धन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कोशी प्रमंडल के अंतर्गत समाहित जिलों सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल से संबंधित कुल 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों, प्रक्रियाओं तथा अपेक्षित दायित्वों के संबंध में प्रशिक्षित एवं जागरूक करना है, ताकि योजना का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

आज दिनांक 24.06.2026 को विकास भवन में "विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजना, बिहार-2026" के अंतर्गत दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार, अपर समाहर्ता श्री निशांत एवं निदेशक (NEP) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर योजना के उद्देश्यों, प्रभावी क्रियान्वयन, रोजगार सृजन एवं ग्रामीण आजीविका संवर्धन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कोशी प्रमंडल के अंतर्गत समाहित जिलों सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल से संबंधित कुल 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों, प्रक्रियाओं तथा अपेक्षित दायित्वों के संबंध में प्रशिक्षित एवं जागरूक करना है, ताकि योजना का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

Samastipur, Bihar | Jun 24, 2026