घोड़ाडोंगरी: हीरापुर स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, अत्यधिक रक्तस्राव से नवजात की मौत, महिला रेफर
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के हीरापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ने और नवजात की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का प्रसव सामान्य रूप से हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया।