बलिया: कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का कांग्रेसियों ने किया विरोध, 'संजय निषाद वापस जाओ' के लगाए नारे
Ballia, Ballia | Jul 9, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद के बलिया दौरे के दौरान गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं ने उनका कड़ा विरोध किया। निषाद पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने से पहले मंत्री पीडब्लूडी डाक बंगले पहुंचे।