शाहबाद: आगमपुर चौराहा पर दुकानदार को रात में पीटकर लहूलुहान किया, बेटे ने अपहरण का आरोप लगाया
शाहाबाद कोतवाली के मुरीदापुर गांव के रहने वाले एक 70 वर्षीय वृद्ध को भूमि विवाद के चलते दबंगों ने पीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुरीदापुर गांव के रहने वाले वृद्ध राम सुरेश 70 वर्ष पुत्र बालक राम को रात्रि में पीट कर घायल कर दिया गया।