#भरतपुर। नदबई में पंजाबी समाज की ओर से श्रीराम मंदिर जागरण ग्राउंड में 40वां महा विशाल मां भगवती जागरण श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। वर्ष 1986 से चली आ रही इस परंपरा के तहत माता रानी का अलौकिक दरबार सजाया गया और आकर्षक रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ संजय खंडूजा परिवार द्वारा पवित्र ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। जागरण में प्रसिद्ध गायकों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जबकि दिल्ली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भगवान गणेश, शेरावाली माता, शिव और श्रीराम की सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरी रात गूंजे जय माता दी के जयकारों के बीच इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।