पटना ग्रामीण: मेट्रो के लिए दिल्ली की टीम अगले साल 15 जनवरी को पटना पहुंचेगी, अंडरग्राउंड मेट्रो का करेगी निरीक्षण
पटना मेट्रो को लेकर अगले साल 15 जनवरी को दिल्ली की टीम पटना पहुंचेगी। राजेंद्र नगर, मोइनुल हक और पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन का टीम निरीक्षण करेगी। यह तीनों अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन है। इसे लेकर मेट्रो की टीम काम में जुटी हुई है।पटना मेट्रो में शुरू होने वाले दो नए स्टेशन मलाही पकड़ी स्टेशन में सिविल और स्ट्रक्चर से संबंधित सभी काम पूरे कर लिए गए हैं।