बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने तीन शराबियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस तीन शराबियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार चार बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबियों में थाना क्षेत्र के चैलाहा का नथुनी ठाकुर व तुरकौलिया के कमालपुर का हसनैन आलम व अब्दुल कलाम है। तीनो की गिरफ्तारी के बाद उनका मेडिकल कराया गया,जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज।