उधवा: राधानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से कथित दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की
राधानगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना करीब एक माह पुरानी बताई जा रही है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल ले गए थे। वहां चिकित्सक ने बच्ची की स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी।