लोहरदगा: विष्णुगढ़: 13 वर्षीय बच्ची की हत्या पर गरमाई सियासत, झामुमो ने भाजपा पर साधा निशाना, आरोपी का वीडियो वायरल
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की नृशंस हत्या के मामले को लेकर झारखंड की सियासत तेज हो गई है। इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय समेत विभिन्न जिलों के झामुमो जिला अध्यक्षों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना राज्य की आत्मा को झकझोर देने