अशोक नगर: जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़,कलेक्टर ने सुनीं 408 शिकायतें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अशोकनगर कलेक्ट्रेट में मंगलवार सुबह 11 बजे से होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिलेभर से आए 408 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, सीमांकन, आर्थिक सहायता और अन्य मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी शिकायतों का समय-सीमा में संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।