कटनी नगर: हरदुआ ग्राम से 5 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक हुआ गिरफ्तार, कुठला पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई
कटनी के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हरदुआ ग्राम से कच्ची शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है, आपको बता दें पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मनोज नामक युवक को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है,आरोपी के खिलाफ पुलिस के द्वारा आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही की गई है।