बरकागाँव: एकल अभियान युवा क्लब ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया
सांढ़ पंचायत के शिवाडीह खेल मैदान में एकल अभियान अभ्युदय युवा क्लब वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता एवं भारत माता की वंदना के साथ की गई। कार्यक्रम की शुरुआत एकल विद्यालय के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत चौबे, सचिव लालदेव महतो, कोषाध्यक्ष गिन्नी वर्मा एवं एकल विद्यालय संच प्रमुख सुषमा राणा की उपस्थिति में की गई।