सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बेरला में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी रचनात्मक प्रतिभा और प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #मेरे_सपनों_का_भारत #JanSeva #JanBhagidari