जमुई: धमना में वार्षिक काली पूजा शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Jamui, Jamui | Jun 15, 2026 धमना गांव स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन मां दक्षेश्वर काली मंदिर में नौ दिवसीय वार्षिक काली पूजा महोत्सव का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ हुआ। पारंपरिक विधि-विधान से शुरू हुए इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सोमवार को 5 बजे से श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे।