बहराइच: डीएम तिराहे के पास बिजली कटौती से नाराज लोगों ने जाम की सड़क, भीषण उमस से लोग परेशान
बहराइच शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर बीती रात को लोगों का सब्र जवाब दे गया। लोगों ने लखनऊ बहराइच मार्ग पर डीएम कार्यालय के निकट सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जाम लगने की जानकारी होने पर पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को समझाया। तब जा कर मामला शांत हुआ।