बहराइच: मेडिकल कालेज में ड्यूटी के दौरान बन्दर के साथ बनाई रील, छह स्टाफ नर्स निलंबित
मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्सों ने ड्यूटी के दौरान बंदर के साथ रील बनाकर इसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो प्राचार्य तक पहुंचा तो उन्होंने कड़ी कार्रवाई करते हुए छह स्टाफ नर्स को निलंबित कर दिया। साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश भी जारी कर दिया है।