शिवपुरी नगर: इंसानियत शर्मसार: जराय गांव के पास हादसे में घायल युवक को बचाने के बजाय अज्ञात लोगों ने सड़क पर पीटा
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जराय गांव के पास एक सड़क दुर्घटना के बाद मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी। घायल युवक को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।