प्रतापगढ़: कोडडौर थाना अंतर्गत प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर सरकारी रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत
कोडडौर थाना अन्तर्गत प्रयागराज अयोध्या मार्ग पर रविवार शाम 3.30 बजे सरकारी रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।सीओ सिटी शिव नारायण वैश ने बताया की मृतक की पहचान रामापुर निवासी हरे कृष्णा पुत्र जगन्नाथ के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।