प्रतापगढ़: रघुनाथपुर गांव में पीएम के बाद शव घर लाया गया, हुआ अंतिम संस्कार, बेटे-बहु समेत आधा दर्जन से पुलिस कर रही पूछताछ
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद बाबूलाल 72 वर्ष का शव घर पहुंचते ही चीज पुकार मच गई। शाम करीब 5 बजे गांव के कब्रिस्तान में शव को दफनाया गया। वृद्ध के घर पुलिस तैनात कर दी गई। शनिवार की शाम से लेकर रविवार शाम तक बहू बेटे समेत पुलिस ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है। सीडीआर निकाल कर भी जांच की जा रही है।