प्रतापगढ़: अंतू इलाके के रघुनाथपुर गांव में खून से लथपथ मिला बुजुर्ग का शव, अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का केस
अंतू इलाके के रघुनाथपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग बाबूलाल की संदिग्ध दशा में खून से लथपथ शव छप्पर में मिला। शनिवार शाम 4:00 सीओ सिटी शिवनारायण वैश ने बताया कि मृतक के दामाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मौके पर पहुंच कर अपर पुलिस अधीक्षक ने जायजा लिया और शव का पोस्टमार्टम करने के साथ ही विधिक कार्रवाई की जा रही है।