प्रतापगढ़: ज़िरियामऊ में पटाखा गोदाम में ब्लास्ट के बाद डीएम ने लिया बड़ा एक्शन, 118 पटाखा दुकानदारों के लाइसेंस किए निरस्त
ज़िरियामऊ में पटाखा गोदाम में ब्लास्ट के बाद जिलाधिकारी संजीव रंजन ने 118 पटाखा लाइसेंस निरस्त किया है। शुकवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया की जिले में दो साल से रिनिवल न होने वाले पटाखा दुकानदारो के 118 लाइसेंस को निरस्त किया गया है। उन्होंने बताया की अभी 50 लाइसेंस और है जिनकी जांच चल रही है,प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उस पर एक्शन लिया जाएगा।