पूरनपुर: पूरनपुर में गोवंशीय पशुओं की हत्या के मामले में पुलिस ने 7 लोगों को भेजा जेल
पूरनपुर पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की हत्या करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियारों और उपकरणों के साथ पकड़े गए हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और इनका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई सात लोगों को भेजा जेल।