पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक शादी का झांसा देकर युवती को लेकर हुआ फरार, पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया। शनिवार को परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए और उसकी पुत्री भी कमरे में जाकर लेट गई थी। सुबहा उठकर देखा कि पुत्री घर में नहीं है तो परिजनों के होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि पड़ोस का रहने वाला युवक उसको शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर साथ ले गया