पूरनपुर: गजरौला खास गांव में घर में घुसकर मारपीट व धमकी देने के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला खास निवासी प्रमोद ने बताया 20 फरवरी शाम घर पर नहीं था। तभी पड़ोस के रहने वाले बिजेंद्र अपने बेटे बृजेश के साथ घर में घुसकर गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसके पिता की बेरहमी से पिटाई लगा दी। कुछ देर बाद बचाने आई भाभी श्रीदेवी को भी जमकर पीटा। तभी आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मुकदमा दर्ज।