पूरनपुर: पूरनपुर नेशनल हाईवे पर कर्नाटक से लौट रहे मजदूर का जहर खुरानी का हुआ शिकार, अस्पताल में कराया गया भर्ती
थाना संपूर्णानगर डीएम कॉलोनी निवासी देवाशीष पुत्र कोमल कर्नाटक में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। रविवार को मजदूर घर वापस एक बस से लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में उसको कोल्ड ड्रिंक में नशा दे दिया जिससे वह बेहोश हो गया और उसकी जेब में रखे दो हजार रुपए मोबाइल व अन्य सामान चोरी हो गया। बेहोशी अबस्था में अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने उपचार किया।