पूरनपुर: उदयपुर खुर्द में प्रतिबंधित हरे-भरे पेड़ों का कटान किया गया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पूरनपुर तहसील क्षेत्र में हरियाली के कातिल हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों का कटान कर रहे हैं। जहां एक और उत्तर प्रदेश सरकार हरियाली को बढावा देने के लिए हर वर्ष करोड़ों रुपए खर्च कर वृक्षारोपण कराती है। वहीं तहसील क्षेत्र के गांव उदयपुर खुर्द में प्रतिबंधित हरे भरे दर्जनों पेड़ों का कटान कर दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।