लखनपुर: ग्राम पुहपुटरा चिलबिलपारा में खेत में मवेशी चरने को लेकर हुए विवाद में ग्रामीण के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुहपुटरा चिलबिलपारा में खेत में मवेशी चरने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद पिता पुत्र ने ग्रामीण के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है प्रार्थी खुलास राम पिता रामजीवन बरगाह 60 वर्ष की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने आरोपी रामचरण केवट पिता स्व बुधराम और मोनू पिता राम चरण केवट के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।