बीकानेर: नायकों के मोहल्ले व वाल्मीकि बस्ती में 2 जनों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, केस दर्ज
शहर के दो अलग-अलग थाना इलाकों में दो जनों ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। जानकारी के अनुसार कोटगेट और गंगाशहर थाना क्षेत्र में दो जनों ने फांसी लगाई है। गंगाशहर थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना इलाके के नायकों के मौहल्ले की है। ज्ञान प्रकाश उर्फ मोनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।