बटियागढ़: भगवती मानव संगठन के कार्यकर्ताओं ने शराब तस्करी पकड़ी, केरबना चौकी पुलिस को सौंपा
भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बटियागढ़ के कार्यकर्ताओं ने शराब तस्करी पकड़ी,सिहेरा गांव की ओर बाइक से 2 पेटी देशी शराब ले जाते दो लोगों को रोका और केरबना चौकी पुलिस को मौके पर बुलाया आज सुबह पुलिस ने गुड्डू और बाबू को बाइक और 2 पेटी देशी शराब के साथ पकड़कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया